छुईखदान क्षेत्र का मामला
राजनांदगाँव/खैरागढ़। केसीजी पुलिस टीम ने छुईखदान के ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी के मामले में विधि से संघर्षरत अपचारी बालक और 1 अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किये हुये चांदी के जेवरात शत प्रतिशत बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आठ और नौ अक्टूबर की मध्य रात्रि में सोनी ज्वेलर्स एवं इलेक्ट्रानिक्स दुकान छुईखदान के ताला को तोड़कर चांदी के जेवरात कुल जुमला कीमती 6 लाख रूपए को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट प्रार्थी परमेश्वर राम सोनी पिता स्व. कुशल राम सोनी उम्र 45 साल साकिन कोटरा थाना छुईखदान हाल ग्राम श्यामपुर थाना छुईखदान ने की थी। रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 369/2025 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीबध्द किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले में संदेहियों को 12 अक्टूबर 2025 को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना-अपना जुर्म स्वीकार कर मशरूका को छुपाकर रखना बताए।
आरोपीगण के कब्जे से कुल चांदी का गहना चुटकी बिछीया चुटकी कटली, बचकानी फैंसी पायल, पैर में पहनने वाला कडा, चार जोडी पायल मोटा वाला, दो जोडी गुब्बा पायल, दो जोडी चापा पायल, चांदी का सिक्का, चंद्रमा लाकेट, चाबी गुच्छा बाजुबंद, हाफ करधन, लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति वजन लगभग 4 किलो जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी प्रहलाद निषाद उर्फ दादूू पिता स्व0 सुखलाल निषाद उम्र 35 साल साकिन वार्ड नं. 03 कंडरापारा छुईखदान थाना छुईखदान और एक अपचारी बालक को पकडा़ है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
