राजनांदगांव। नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर शहर की आराध्य देवी शीतला माता का विशेष श्रृंगार किया गया। सोनार पारा स्थित माता शीतला मंदिर में अष्टमी के मौके पर पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई।
माता शीतला मंदिर में अष्टमी के मौके पर माता के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भव्य श्रृंगार और पूजा-अर्चना के बीच नगर में आस्था और भक्ति का वातावरण बना रहा।
नगरवासियों ने मां शीतला से सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। श्रद्धालुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मां शीतला माता का आशीर्वाद सदैव पूरे राजनांदगांव नगर सहित समूचे अंचल पर बना रहेगा।
