राजनांदगाँव। 2019 बैच के आईएएस जितेन्द्र यादव राजनांदगाँव के नए कलेक्टर होंगे। वे डा सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे का स्थान लेंगे जो केन्द्र में जा रहे हैं।
वर्तमान में रायगढ़ जिला पंचायत के सीईओ जितेन्द्र यादव मूलत: हरियाणा के रहने वाले हैं। नया राज्य बनने के बाद 17वें और राजनांदगाँव के 33वें कलेक्टर बनने वाले जितेन्द्र यादव ने बीई की डिग्री भी हासिल की है।
वर्तमान में राजनांदगाँव कलेक्टर डा सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर मुंबई जा रहे हैं। आईएएस बनने से पहले भुरे चिकित्सक भी रहे हैं।
