राजनांदगाँव। नवरात्रि पर हादसे रूक ही नहीं रहे हैं। पर्व के दूसरे दिन एक युवती और फिर एक युवक की मौत के बाद अब नवरात्रि के आखिरी दिन फिर सड़क हादसा हो गया है। नेशनल हाइवे पर चिचोला और पाटेकोहरा के बीच ट्रक की चपेट में आकर एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि उसके साथ सवार दो अन्य घायल हैं। घटना के बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई की जा रही है।
