गुरूवार को अंतिम संस्कार
राजनांदगाँव। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक, कान्यकुब्ज सभा के संरक्षक, डॉक्टर सूर्य प्रकाश द्विवेदी का 76 वर्ष की आयु में आज 26 नवम्बर बुधवार को सुबह 7.30 बजे उनके रामाधीन मार्ग राजनांदगांव स्थित निवास पर आकस्मिक निधन हो गया।
वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र सचिन तथा दो पुत्रियों सहित नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार 27 नवंबर, गुरुवार को सुबह 10 बजे लखोली मुक्तिधाम में किया जाएगा।
