राजनांदगाँव/कबीरधाम। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतान्त्रिक तरीके से सांकेतिक प्रदर्शन भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के कवर्धा आगमन पर किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मारपीट कर अश्लील गाली-गलौज किया गया। इस शर्मनाक घटना के विरोध में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका गया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रभान कोशले ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता शांतिप्रिय तरीके से काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार हर भारतीय नागरिक को हैं और संविधान में मिले इस अधिकार का उपयोग करते हुए विरोध कर रहे युवा कांग्रेसियों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के संरक्षण में उनके गृह जिले में जिस तरीके से भाजयुमो द्वारा अभद्र गाली गलोच एवं मारपीट की गई है वह भाजपाइयो का आदर्श को दर्शाती है। इनका संस्कार को प्रदर्शित करता है। केवल व्यक्ति विशेष को गाली नहीं है पूरे कवर्धा जिले की माँ बहनों का अपमान है यह। अपमान का बदला आने वाले समय में कवर्धा जिला और पूरे प्रदेश लेगा। बाहरी व्यक्ति द्वारा कवर्धा में आकर मारपीट किया गया जो घृणित है। अगर उन लोगों के ऊपर एफआईआर नहीं की गई तो आने वाले समय में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के निवास का घेराव किया जायेगा।
युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बदलापुर की राजनीति के तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता को मारपीट और गाली गलौज कर रही है और पुलिस कार्यवाही करने के बजाय दबाव में काम कर रही है।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चन्द्रभान कोशले, वाल्मिकी वर्मा, अश्वनी वर्मा, सीमा अगम अनंत, शितेश चंद्रवंशी, मोनू ठाकुर, आकाश केशरवानी, वीरेंद्र जंगड़े सुधांशु बघेल, राहुल सिन्हा, हेमंत ठाकुर, रामगोपाल वर्मा, प्रदीप यादव, आनंद चंद्रवंशी, सूरज वर्मा, मनीष चंद्रवंशी, अंगत पटेल, कन्हैया रजक, संतराम यादव, अजय बंजारे, आरिफ खान, रामा विश्वकर्मा, विवेक जायसवाल, गिरधर लहरे, देवरत चंद्रवंशी, हनि सिंह, रामनारायण वर्मा, राजकुमार डाहिरे लोकेश वर्मा, विमल वर्मा, अजय लांझी, नरेश सेन्द्रे सही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
