गुरू तेग बहादुर जी की गुरबानी का होगा आयोजन
राजनांदगाँव। गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा राजनांदगाँव में 8 नवम्बर को सिख पंथ के नौवें गुरू श्री गुरू तेग बहादुर जी द्वारा दिए गए गुरबानी श्लोक मेहला नव्वा का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन “गुरु दी संगत कल्याण सोसायटी” द्वारा किया जाएगा। आयोजन में सिख पंथ के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा दिए गए गुरबानी “श्लोक मेहला नव्वा” की प्रस्तुति दी जाएगी। नगर निगम में चेयरमैन और शीतला माता वार्ड के पार्षद शैंकी बग्गा ने बताया कि आयोजन के संबंध में 27 अक्टूबर को गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा में बैठक आयोजित की गई थी।
