850 जवानों ने संभाला मोर्चा
राजनांदगांव। प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक आयोजनों में से एक, माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मेले के लिए राजनांदगांव पुलिस ने कमर कस ली है। मेले में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ की सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 850 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बल को ब्रीफ करते हुए सेवा और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने पूरे मेला परिसर और पहुंच मार्गों को चार मुख्य जोन में विभाजित किया है, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके:
जोन-01 (पहाड़ी क्षेत्र) ऊपर मंदिर का गर्भगृह, सीढ़ियां और रोपवे क्षेत्र की सुरक्षा। जोन-02 (निचला मंदिर) नीचे स्थित मंदिर, मेला मैदान और रेलवे स्टेशन परिसर की व्यवस्था। जोन-03 (यातायात व पार्किंग) अंजोरा बायपास, चिचोला, बोरतलाव और तुमड़ीबोड़ से आने वाले मार्गों पर सुगम यातायात और पार्किंग प्रबंधन। जोन-04 (कानून व्यवस्था) सामान्य शांति व्यवस्था और आपातकालीन मेला प्रबंधन।
एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पुलिस का मुख्य लक्ष्य मंदिर सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ रखना है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग स्थलों (जैसे गुरुद्वारा, क्षेत्रपानी, पुराना बस स्टैंड आदि) पर विशेष बल लगाया गया है। मेले के दौरान भीड़ का फायदा उठाने वाले बाहरी गिरोहों और संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष अपराध नियंत्रण टीमों का गठन किया गया है। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति या आपातकाल से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखा पुलिस की ने अपील की है कि”श्रद्धालु प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें और किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र या तैनात जवान को दे।
