नवरात्रि पर्व एवं डोंगरगढ़ बमलेश्वरी मंदिर मेले के मद्देनजर रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था एवं नवरात्रि बंदोबस्त सफलता पूर्वक सम्पन्न
राजनांदगाँव/डोंगरगढ़। दक्षिण पूूूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल अंतर्गत रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में नवरात्रि पर्व एवं बमलेश्वरी मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा सुरक्षा के विशेष एवं पुख्ता इंतज़ाम किए गए।
इस संबंध में मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेसुब, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर महोदय एवं दीप चंद्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेुसुब, द.पू.म.रेलवे नागपुर द्वारा डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का नवरात्रि पर्व के पहले निरीक्षण कर स्टेशन में सुरक्षा तैयारियों यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई थी।
निरीक्षण के दौरान अनाधिकृत प्रवेश रोकने हेतु मुख्य प्रवेश एवं निकास द्वार पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की जाँच की गई। डॉग स्क्वाड एवं बम खोजी दस्ते की सहायता से स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाने व भीड़ नियंत्रण एवं प्रबंधन को सुचारू बनाने के लिए बल सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सभी अधिकारियों स्टाफ को ब्रीफ किया गया एवं भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर यात्रियों की सुविधओं हेतु बनाये जा रहे होल्डिंग एरिया में आवश्यक सुविधाओं सीसीटीवी कैमरों को लगवाये जाने इत्यादि के संबंध में मेले के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर एवं होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया गया। यात्री सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त बिलासपुर एवं नागपुर की ओर से श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ के मद्देनजर यात्रीयो की सुविधा के लिए कुछ विशेष मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन के सबंध में संबंधितो से चर्चा की गयी।
इसी क्रम में दीपक कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, द.पू.म.रेलवे, नागपुर महोदय द्वारा मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ स्टेशन में यात्रियों हेतू उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई एवं पायी गयी कमियों को पूरा करने हेतु सभी विभाग प्रमुख को निर्देश दिये गये थे।
नवरात्रि पर्व में होने वाली भीड़ की गंभीरता को देखते हुए सुशिल कुमार यादव, सहायक सुरक्षा आयुक्त, रेसुब, द.पू.म.रेलवे, नागपुर को डोंगरगढ़ स्टेशन पर मेले की सुरक्षा बंदोबस्त व्यवस्था के सुपरविजन हेतु विशेष रूप से नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर महोदय द्वारा डोंगरगढ़ स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेकर सुरक्षा बंदोबस्त में तैनात अधिकारी एवं बल सदस्यों को ब्रीफ किया एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त महोदय द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बंदोबस्त का निरीक्षण किया एवं आवश्क दिशा निर्देश देकर सजगता एवं सतर्कता से ड्यूटी हेतु ब्रीफ किया गया साथ ही रेलवे सुरक्षा बल द्वारा प्रतिदिन डोंगरगढ़ स्टेशन में फ्लैग मार्च किया गया था ।
सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने हेतु मध्य रात्रि में पूरे स्टेशन एवं होल्डिंग एरिया का औचक निरीक्षण कर स्टेशन की सुरक्षा को परखा और बंदोबस्त ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व बल सदस्यों को सतर्क रहकर कार्य करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सीसीटीवी कैमरों से निरंतर मॉनिटरिंग करने डॉग स्क्वाड से चेकिंग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये ।
सुरक्षा हेतु विशेष रूप से महिला यात्रियों की सुरक्षा पर बल दिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
पूरे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे नवरात्रि पर्व एवं बमलेश्वरी मेले में आने वाले श्रद्धालु एवं यात्री सुरक्षित एवं निश्चिंत होकर यात्रा कर सकें, जिसके लिए महिला सुरक्षा हेतु मेरी सहेली की टीम को तैनात किया गया था एवं संदिग्धों पर विशेष नजर रखने हेतु अपराध गुप्तचर शाखा, विशेष आसूचना शाखा, विशेष अपराध डीटेक्शन टीम, पुलिस कंट्रोल रुम तथा सीसीटीवी एवं ड्रोन से विशेष निगरानी रखने हेतु टीम की तैनाती की गयी थी।
मॉ बम्बलेश्वरी नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की भीड के मद्देनजर डोंगरगढ़ स्टेशन में रेलवे प्रशासन द्वारा 5 सुपरफास्ट गाडीयो का स्टापेज दिया गया तथा 4 लोकल ट्रेनों का विस्तार किया गया तथा मध्य रात्रि के दौरान यात्रियों की भीड को देखते हुये डोंगरगढ़ से इतवारी एवं इतवारी से डोंगरगढ के लिये लोकल ट्रेन चलायी गयी जिसके संचालन के दौरान मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय द्वारा डोंगरगढ़ स्टेशन सुरक्षा बंदोबस्त का रात्रिकालीन निरीक्षण कर पूरा जायजा लेकर भीड़ प्रबंधन के संबंध में बल सदस्यों को सुरक्षित यात्रा हेतु उचित दिशा निर्देश देकर मार्गदर्शन किया गया एवं मेला स्पेशल ट्रेन को डोंगरगढ़ से इतवारी के लिए सुरक्षित रवाना किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में यात्रियों की 24×7 पुख्ता सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ के कुल 85 अधिकारी एवं बल सदस्य, 02 बल सदस्य डॉग के साथ, 02 बल सदस्य बीडीडीएस उपकरण के साथ एवं जीआरपी के 46 अधिकारी एवं बल सदस्य तथा सिविल डिफेन्स के 22 तथा स्कॉउट गाईड के 07 अधिकारी एवं स्टाफ को स्टेशन, प्लेटफॉर्म, फुट ओव्हर ब्रिज, प्रवेश/निकास द्वारा, यार्ड, यात्री सहायता केन्द्र, होल्डींग एरिया, बुकिंग ऑफिस, सरकुलेटींग एरिया, रेलवे ट्रेक,विशेष निगरानी टीम ड्रोन कैमरा टीम ,डॉग स्क्वॉयड टीम QRT टीम ,एम्बुलेंस फायर ब्रिगेड टीम को तैनात किया गया ।
नवरात्रि मेले के के दौरान छोटी बम्लेश्वरी माता मंदिर से महावीर तालाब ज्योति कलश विसर्जन यात्रा के रेलवे ट्रैन ब्लॉक के दौरान रेलवे ट्रेक से कलश यात्रा गुजरने के दौरान भी रेलवे सुरक्षा बल के पर्याप्त अधिकारी बल को यार्ड क्षेत्र में तैनात कर श्रद्धालुओं की ज्योति कलश यात्रा को उचित सुरक्षा प्रदान कर ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को सुनिश्चित किया गया एवं कलश विसर्जन यात्रा भी सफलता पूवर्क सम्पन्न हुयी।
इस नवरात्रि मेले में रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल ,रेलवे के सभी विभागों के समन्वय एवं स्थानीय प्रशासन की परस्पर सहभागिता एवं रेलवे उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार यात्रियों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था इंतज़ामात के कारण यह नवरात्रि बम्लेश्वरी मेला बिना किसी अप्रिय /अनापेक्षित घटना के शान्तिपूर्ण सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
