राजनांदगांव। श्री विनय कुशल मुनि के सुशिष्य एवं 171 दिन तक उपवास का रिकॉर्ड बनाने वाले जैन मुनि वीरभद्र (विराग) जी आदि ठाणा की उपस्थिति में जैन बगीचे में चल रहे हैं चातुर्मास के दौरान आज सुबह मंदिर जी का पट खोला गया।
मंदिर जी का पट खुलने के बाद भगवान जी को लड्डू चढ़ाया गया। इसके बाद जैन बगीचा स्थित उपाश्रय भवन में गौतम रास का पाठ किया गया। पूज्य मुनि भगवन विनय कुशल जी के 35 दिवसीय जाप की आज पूर्णाहूति भी हुई, जिसके बाद पूज्य मुनि भगवन द्वारा महामांगलिक पाठ किया गया।इस दौरान सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष मनोज बैद सहित समस्त ट्रस्टी, पदाधिकारी एवं श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।
