छठ पर्व एवं मोहारा मेला को ध्यान में रखते हुये महापौर मधुसूदन यादव व निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने शहर में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने, के साथ साथ मोती तालाब व चिखली तालाब के अलावा अन्य तालाबों के आस पास साफ सफाई करने, दवा का छिडकाव करने, विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। मोहारा मेला स्थल निरीक्षण के दौरान महापौर ने सौदर्यीकरण के बचे कार्य जल्द पूर्ण करने तथा मेला स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। निरीक्षण के दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य आलोक श्रोती, पार्षद प्रमोद झंझाडे व चन्द्रकृत साहू उपस्थित थे।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी छठ पर्व के अवसर पर मोती तालाब एवं चिखली तालाब में तीन दिवसीय शनिवार से त्योहार के अंतिम दिन सोमवार तक पूजा कर त्योहार मनाया जाएगा। छठ पर्व के पूर्व दोनों तालाबों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने महापौर यादव एवं आयुक्त विश्वकर्मा ने आज मोती तालाब का निरीक्षण किया। महापौर यादव ने स्वास्थ्य एवं तकनीकि अधिकारी से कहा कि तालाब के किनारे सम्पूर्ण घाट की साफ सफाई करे, किनारे लगे कटिली झाडिया काटे एवं दवाई का छिडकाव कर चुना लाईन डाले। उन्होंने आस पास विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के अलावा तालाब मार्ग को दुरूस्त करने कहा। साथ ही तालाब में किनारे पूजन सामाग्री विसर्जित करने जाली लगावे ताकि तालाब में फूल पान न फैले। आयुक्त ने कहा कि सभी कर्मचारी त्योहार तक नियमित रूप से मोती तालाब एवं चिखली तालाब के किनारे सफाई करना सुनिश्चित करेगे। तालाब के पास लगे लाईटे भी प्रतिदिन जले इसका भी विशेष ध्यान रख जाए। इसके अलावा त्योहार में शहर में भी साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण की कडी़ में मोहारा मेला स्थल का भी जायजा लिया गया। इस अवसर पर महापौर यादव ने मेला स्थल में सौदर्यीकरण के तहत चल रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि प्रवेश द्वार, पहुॅच मार्ग, मंच, रेलिंग, विद्युतीकरण, शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, कुछ कार्य अंतिम चरण में है। महापौर ने कहा कि मेला के पूर्व इंटर लाकिंग, टाईल्स एवं रंग रोगन के कार्य जल्द पूर्ण करे, इसके अलावा मेला स्थल एवं शौचालय की साफ सफाई करे, विद्युत व पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे।