लीगल कमेटी मुस्लिम समाज के मिर्जा ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
राजनांदगाँव। दिल्ली बम धमाके के बाद सोशल मीडिया में धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक बातें हो रही हैं। इसे लेकर लीगल कमेटी मुस्लिम समाज के मिर्जा हबीब ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से मुलाकात कर शिकायत की है।
मिर्जा ने कहा कि दिल्ली बम धमाका दर्दनाक था और जो आरोपी हैं और जो आतंकवादियों का समर्थन करते हैं उनको कठोर सजा मिलना चाहिए लेकिन कुछ लोगों की वजह से सारे मुस्लिम समाज के बारे में उल्टा सीधा बोलना गलत है। मिर्जा ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कुछ लोगों का नाम भी दिए जो सोशल मीडिया में मुस्लिम समाज के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट और कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया गया कि ऐसे तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
