राजनांदगांव। पटाखा दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया अब नगर निगम में 13 अक्टूबर को की जाएगी।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली में पटाखा दुकान लगाया जाना है। इस वर्ष की प्रक्रिया के तहत नगर निगम द्वारा पटाखा दुकान के लिए लायसेंसी पटाखा व्यापारियों से आवेदन 10 अक्टूबर को वर्तमान लायसेंस के प्रति के साथ आमंत्रित किये गये थे। आवेदनों के परीक्षण उपरांत दुकानों का आबंटन लाटरी के माध्यम से 10 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे नगर निगम के सभागृह में किया जाना था।
इस संबंध में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से 10 अक्टूबर का पटाखा दुकान हेतु भूखण्ड आबंटन की कार्यवाही स्थगित की गई है। उक्त आवंटन अब दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को दोपहर 4 बजे पूर्व नियत स्थल नगर निगम सभागृह में किया जायेगा। पटाखा व्यवसायियों को पूर्व निर्धारित दर 4620 रूपये का रसीद लेकर लाटरी में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि नियम व शर्तो की विस्तृत जानकारी राजस्व विभाग के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
