महापौर ने मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभार
राजनांदगांव। छत्तीसगढ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में श्रद्धांजलि योजना के तहत प्रदत्त राशि में 5 सौ रूपये वृद्धि करने पर महापौर मधुसूदन यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव और छत्तीसगढ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
महापौर यादव ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए श्रद्धांजलि योजना के तहत 2 हजार रूपये वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। राज्य शासन एत्द द्वारा उक्त राशि में 5 सौ रूपये की वृद्धि कर श्रद्धांजलि हेतु सहायता राशि 2 हजार 5 सौ रूपये कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार में आर्थिक कठिनाईया आती हैं जिसमें सहायता पहुॅचाने सरकार ने श्रद्धांजलि योजना लागू की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ सरकार जनता के सुख-दुख की चिंता कर उनके हित में काम कर रही है। संवेदनशीलता का परिचय देने पर महापौर यादव ने मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष का पुनः हृदय से आभार व्यक्त किया है।
