एसपी अंकिता शर्मा ने ली जनरल परेड, परेड में 126 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हुए शामिल
राजनांदगाँव। रक्षित केन्द्र में आज सुबह पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जनरल परेड की सलामी ली गई। सलामी पश्चात् जनरल परेड के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण के दौरान अच्छी वेशभूषा धारण करने वाले 15 जवानों एवं अच्छा परेड़ ड्रील करने वाले 2 जवानों को उत्साहवर्धन के लिए पुरूस्कृत किया गया।
मार्च पास्ट के उपरांत पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रक्षित केन्द्र के विभिन्न शाखाओं जैसे एमटी, आरमोर्री, क्वार्टगार्ड, रोजनामचा, स्टोर शाखा आदि का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने रक्षित केन्द्र में 22 कर्मचारियों की गुजारिश सुनी एवं उन्हें उनकी समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित थाना व रक्षित केन्द्र के 126 अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
