बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई
अपहृत बालिका को ग्राम खपरी मारीगोरी जिला बालोद से किया गया बरामद
राजनांदगाँव। बसंतपुर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग लड़की को बरामद कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू से मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर 2025 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी नाबालिक लडकी उम्र 16 साल 8 माह को अज्ञात व्यक्ति माता पिता के विधिपूर्ण संरक्षण से बहला फुलसाकर भगा कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में गुम इंसान एवं अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपहृता के पतासाजी हेतु दिये मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन व पुष्पेन्द्र नायक के दिशा निर्देश पर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अपहृता की पतासाजी हेतु हर संभव प्रयास शुरू किया गया। इसी दौरान अपहृता के ग्राम खपरी मालीगोरी जिला बालोद में होने की सूचना प्राप्त होने उपरान्त पुलिस की टीम ने अपहृता को बालोद जिला से बरामद कर दस्तयाब शुमार कर अपहृत बालिका को उसके परिजनो को सुपुर्द किया। अपहृता के माता-पिता अपने नाबालिक पुत्री को पाकर राजनांदगांव पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। ईस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, महिला प्रधान आरक्षक मेनका साहू, आरक्षक प्रवीण मेश्राम की सराहनीय भूमिका रही।
