सैकड़ों भक्त माता – बहने एवं बंधु उठाएंगे धर्म ध्वजा
श्याम कुटी से प्रारंभ होगी निशान यात्रा
राजनंदगांव । खाटू वाले श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर आयोजित पंच दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन आज 30 अक्टूबर गुरुवार को भव्य निशान यात्रा रामाधीन मार्ग स्थित श्री श्याम कुटी से प्रारंभ होगी जिसमें सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति, युवा शक्ति के साथ ही मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों द्वारा अपने हाथों में धर्म ध्वजा ( निशान ) उठाए जाएंगे। निशान यात्रा शाम 5 बजे प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री हनुमान श्याम मंदिर जी ई रोड रायपुर नाका पहुंचेगी।
श्री श्याम भरोसे परिवार युवा ब्रिगेड के निखिल मिश्रा, श्याम शर्मा, दीपक पटेल, आयुष महोबिया, अभिषेक सेन, शुभम खुराना, प्रियंक श्रीवास्तव, ईशान शर्मा, कपिल शर्मा के अनुसार खाटू वाले श्याम प्रभु के पांच दिवसीय जन्मोत्सव के प्रथम दिवस 29 अक्टूबर बुधवार को श्याम नाम की मेहंदी सैकड़ो माता – बहनों एवं बंधुओ ने अपने हाथ में रचवाकर श्याम प्रभु के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की।
युवा ब्रिगेड के विनायक शर्मा, अंजय शर्मा, भानु अग्रवाल, सुयश शर्मा, आयुष कुमावत, अभिषेक शर्मा, आदित्य सोनी, चयन गायघने, लक्ष्य शर्मा, मयंक अग्रवाल ने बताया कि 30 अक्टूबर गुरुवार शाम 5 बजे श्री श्याम प्रभु की भव्य निशान यात्रा श्री श्याम कुटी रामाधीन मार्ग से प्रारंभ होकर तिरंगा चौक,भारतमाता चौक, कामठी लाइन से दिल्ली दरवाजा से जी ई रोड होते हुए श्री हनुमान श्याम मंदिर पहुंचेगी। यहां भक्तों के द्वारा उठाए गए निशान श्याम प्रभु को समर्पित किए जाएंगे ।
श्री श्याम भरोसे परिवार युवा ब्रिगेड के पार्थ सोनी, प्रांजल शर्मा, अंकुर शर्मा, राघव शर्मा, चक्षित गणत्रा, शुभम, सम्यक बाफना एवं शिखर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निशान यात्रा में श्याम प्रभु की विशेष अलौकिक दर्शनीय झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इस निशान यात्रा का विशेष आकर्षण भजनों की मस्ती में श्रद्धालु भक्त माता – बहने एवं बंधु गण हाथों में धर्म ध्वजा लहराते नृत्य करते हुए सम्मिलित होंगे।
श्री श्याम भरोसे परिवार ने नगर की धर्मप्रेमी माता – बहनों एवं बंधुओ से आग्रह किया है कि वह इस दिव्य निशान यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
