जमातपारा मंदिर में इकट्ठा हुए कायस्थ
राजनांदगाँव। शहर के जमातपारा स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर में गुरूवार 23 अक्टूबर को कायस्थ जनों ने भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना की। भाईदूज के मौके पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना के लिए कायस्थ जन मंदिर में जमा हुए।
राजनांदगाँव शहर में करीब साढे़ 4 सौ कायस्थ परिवार रहते हैं। हालाँकि भव्य मंदिर बनने के बाद से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना के लिए सभी परिवार जमा नहीं होते लेकिन फिर भी उपस्थित कायस्थ जनों ने पूरे विधि विधान से भगवान की पूजा की।
पूर्व में जमातपारा में जब भगवान श्री चित्रगुप्त जी का मंदिर छोटा था, तब पूजा अर्चना के लिए तकरीबन सभी परिवार जमा होता था। हालाँकि गुरूवार को हुई पूजा के दिन तय किया गया कि अब फिर से समाज के सभी परिवारों को आपस में जोडा़ जाएगा और चुनाव के माध्यम से नए अध्यक्ष की अध्यक्षता में अगली बार भगवान की पूजा की जाएगी।
