राजनांदगाँव। डोंगरगाँव के समीप स्थित गांव कोकपुर में रामलीला का आयोजन किया गया। कोकपुर में पिछले करीब 40 सालों से रामलीला का आयोजन ग्रामवासी अपने स्तर पर स्वयं ही कर रहे हैं। रामलीला के लिए बाहर से किसी मंडली या टीम को न बुलाकर स्थानीय लोग ही इसमें विभिन्न भूमिकाएं निभाते हैं।