राजनांदगाँव। विजयादशमी के मौके पर आज सुबह रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित पुलिस परिवार ने विधि विधान से शस्त्रों की पूजा अर्चना की।
विजयदशमी पर्व के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राजनांदगांव पुलिस लाईन-शस्त्रागार में सुबह 10 बजे पूरे विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्रों की पूजा अर्चना पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा किया गया। शस्त्र पूजा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशली जैन (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया ठाकुर, एवं थाना प्रभारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू, ओपी चिखली प्रभारी उनि0 कैलाश मरई, ओपी तुमड़ीबोड प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर व रक्षित केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी, पूजा में शामिल हुए।
किसी निर्दाेष पर शस्त्र का कभी भी उपयोग न करने तथा असहाय आम जनों की रक्षा करने का संकल्प राजनांदगांव पुलिस द्वारा लिया गया। उपस्थित स्टाफ को प्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा जिले के समस्त थाना/चौकी/कैम्पों में भी शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारियों ने स्टाफ की मौजूदगी में शस्त्रपूजन किया।
