सांसद पांडेय और भाजपा प्रदेश महामंत्री जैन ने कहा- 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक होगा आयोजन
राजनांदगाँव। सांसद संतोष पांडेय और भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश मे 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक पैदल यात्रा (यूनिटी मार्च) निकाली जाएगी। इस पदयात्रा के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन, विचारों और योगदान को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही आत्म भारत के निर्माण के लिए विविध आयोजन किए जाएंगे।
जिला भाजपा कार्यालय में एक सयुक्त प्रेसवार्ता में पांडेय और जैन ने यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत सहित अन्य जन प्रतिनिधीगण मौजूद थे।
सांसद संतोष पाण्डे ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की एकता और अखण्डता का प्रतीक थे। उन्होंने बिखरी हुई रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया। उसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह ‘यूनिटी मार्च’ आयोजित की जाएगी ताकि युवा पीढ़ी सरदार पटेल के विचारों से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि यूनिटी मार्च का आयोजन भारत सारकार के खेल युवा कल्याण विभाग व्दारा आयोजित किए जा रहे हैं।
सांसद पाण्डे ने बिहार चुनाव को लेकर भाजपा का जीत का दावा किया है। उन्होंंने कहा कि जिस तरह हरियाणा और महाराष्ट्र मे भाजपा की सरकार बनी है, उसी तरह बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और नितीश कुमार के कुशल प्रबंधन के चलते बिहार में भाजपा और नितीश कुमार की फिर से एक बार और सरकार बनेगी।उन्होने प्रशांत किशोर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर का इंजन पटरी से उतर गया है।
पांडेय ने बताया कि यूनिटी मार्च में प्रत्येक दिन दस किमी का सफर तय किया जाएगा। इस दौरान एक पेड माँ के नाम वृक्षारोपण, वोकल फार लोकल को बढा़वा देने, महिला सहायता समूह के उत्पाद की प्रदर्शनी, जनसंवाद,
सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य आयोजन किए जायेगे ।
