महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ आयोजन
राजनांदगांव। महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व विज्ञान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता विज्ञान क्लब एवं समाज सेवा संघ के संयोजक लेखक, कवि संजीव सिंघल थे।
संजीव सिंघल ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए उनसे दैनिक जीवन में विज्ञान का उपयोग करते हुए विश्व शांति एवं विकास के लिए विज्ञान का उपयोग करने का आव्हान किया। सिंघल ने भौतिक विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, जीव विज्ञान आदि कि अनेको महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने बताया कि सूर्य भी अपने सौर मंडल के साथ आकाश गंगा के केंद्र की परिक्रमा करता है। प्राचार्य चैतू राम वर्मा ने भी सम्बोधित किया। विज्ञान के शिक्षक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।