थाना सोमनी पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव। सोमनी पुलिस ने ढाबे में अवैध रूप से बियर व शराब की बिक्री करने के आरोप में ढाबा संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 बोतल बीयर कीमती बरामद किया है। पुलिस ने भोला राम क्षत्री पिता भरत ताल क्षत्री उम्र 35 साल साकिन ग्राम इराईकली थाना घुमका जिला राजनादगांव हाल वीर जी ढाबा देवादा और ढाबा संचालक दलजीत सिंग पिता स्वर्गीय कुलवंत सिंग उम्र 40 साल वीर जीवीर जी ढाबा देवादा के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा टीम गठित कर अगामी दीपावली त्यौहार में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने रखते हेतु जिले में अवैध शराब बिक्रीव असामजिक तत्वों, गुण्डा बदमाशों व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम देवादा वीर जी ढाबा में भोला राम क्षत्री पिता भरत लाल क्षत्री उम्र 35 साल साकिन ग्राम इराईकला थाना घुमका जिला राजनादगांव हाल वीर जी ढाबा देवादा अवैध धन अर्जित करने अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहो के मौके पर रवाना होकर वीर जी ढाबा के पास खडे भोलाराम को पकडकर पूछताछ करने पर ढाबा के अंदर शराब रखकर बिक्री करना बताने पर गवाहो की उपस्थिति में ढाबा की तलाशी लेने पर ढाबा के अंदर 12 बोतल थन्डर बोल्ट क्लासिक सुपर स्टांग बीयर मात्रा 7.800 बल्क लीटर कीमती 24,00 रूपये सीलबंद व 3 बोतल बीयर सीम्बा स्टांग मात्रा 1.950 बल्क लीटर कीमती 600 रूपये कुल जुमला मात्रा 9.750 बल्क लीटर कुल कीमती 3,000 रूपये मिला। आरोपी भोला राम क्षत्री पिता भरत ताल क्षत्री और ढाबा संचालक दलजीत सिंग पिता स्वर्गीय कुलवंत सिंग का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस
कार्रवाई में उनि प्रमोद श्रीवास्तव, बलदाउ चंद्राकर, प्रधान आरक्षक ईमल किशोर, आरक्षक लीलाराम साहू, गुलाब चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा।
