राजनांदगाँव। मैथोडिस्ट चर्च स्कूल कैंपस के तत्वाधान में एक दिवसीय मसीही महिला सम्मेलन का आयोजन रेव्हरेंट टी.के. ग्वाल के अगुवाई में स्थानीय वेसलियन स्कूल ऑडिटोरियम में हुआ जिसमें जिले एवं अन्य जिलों से 14 कलीसियाई चर्चो ने भाग लिया ।
भाग लेने वाले चर्चो में वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च स्टेशन रोड राजनांदगाँव, वेसलियन चर्च डोंगरगाँव, रहोबोत चर्च नेहरूनगर राजनांदगाँव, वेसलियन चर्च चौकी, मेनोनाईटड चर्च राजनांदगांव, वेसलियन चर्च भिलाई, वेसलियन चर्च डोंगरगढ़, मार्थोमा चर्च, वेसलियन चर्च भानुप्रतापपुर, वेसलियन चर्च चिचोला, वेसलियन चर्च देवरी, ए.जी. चर्च राजनांदगाँव, वेसलियन चर्च खैरागढ़, वेसलियन चर्च केंवटी की महिला सभा सदस्यों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया ।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में सेविका रेव्हरेंट रेणुका डेनियल (भिलाई) द्वारा संदेश दिया गया। उसके पश्चात् विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन (गीत-संगीत, तात्कालिक भाषण, बाईबल क्विज, बाईबल की झलकियां) किया गया।
वेसलियन चर्च, स्कूल कैंपस की महिला सभा अध्यक्ष महिमा रंजन, उपाध्यक्ष कीर्ति हेमरोम, सचिव कुमुदिनी डेविड, कोषाध्यक्ष साधना विल्सन एवं समस्त महिला सभा सदस्यों द्वारा इस तृतीय सम्मेलन को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया। विभिन्न प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रेव्हरेंट डॉ फ्रांसिस नाग, रेंव्हरेंट जेम्स डेनियल, मोसेस लाल, डॉ मोन अब्राहम, मर्सी अब्राहम, रवि वांडे एवं पुरूषोत्तम कुलदीप ने अपना योगदान प्रदान किया।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च, स्कूल कैंपस के पाजबान टी.के. ग्वाल एवं महिला सभा अध्यक्ष महिमा रंजन ने सभी आमंत्रित महिला सदस्यों, जवान सभा, संडे स्कूल के बच्चों, वेसलियन स्कूल के प्राचार्य अजीत स्कार (अंग्रेजी माध्यम) एवं संजय गार्डिया (हिन्दी माध्यम) का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह जानकारी महिला सभा अध्यक्ष महिमा रंजन ने दी।