थाना बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव। रास्ता रोककर प्रार्थी से गालीगलौच करने पर थाना बसंतपुर पुलिस ने 4 आरोपियों के विरूद्व तत्काल कार्रवाई की है। अनावेदक केे विरूद्व धारा 170 भानासुसं के तहत् कार्यवाही कर,
इस्तगाशा एसडीएम न्यायालय पेश किया गया और आरोपीगणों का जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।
बसंतपुर पुलिस ने रवि खेमानी उर्फ रवि पडवा पिता तुलसी दास खेमानी उम्र 41 साल निवासी सिन्धी कालोनी लालबाग, रोशन वाधवानी पिता स्वर्गीय चीमन दास वाधवानी उम्र 45 साल निवासी जीवन कॉलोनी, शाहिल वादवानी पिता रोशन वादवानी उम्र 21 साल निवासी जीवन कालोनी और ऋषभ यादव उर्फ बबलु पिता ताराचन्द यादव उम्र 25 साल निवासी नंदई को जेल भेज दिया है। बसंतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के दिशा निर्देश पर निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विशेष अभियान के तहत आज 4 अक्टूबर को प्रार्थी द्वारा थाना हाजिर आकर बताया गया कि बासपाई पारा में कुछ व्यक्ति आकर गालीगलौज कर रहे हैं जिस पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरूद्ध 170/126, 135(2) इस्गाशा तैयार कर एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उपरोक्त आरोपियों को न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जिला जेल में दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उनि. देवादास भारती, उनि नरेश सार्वा, प्रधान आरक्षक
दीपक जायसवाल, आरक्षक जामेन्द्र वर्मा, रामचरण साहु, अतहर अली की सराहनीय भूमिका रही।
