मोर पार्षद मोर द्वार अभियान
शैंकी ने शीतला माता वार्ड में चलाया अभियान
राजनांदगाँव। शीतला माता वार्ड के पार्षद और नगर निगम में चेयरमैन शैंकी बग्गा ने वार्ड के जनमानस से घर- घर जाकर संवाद कर सभी को दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा की बधाई एवं शुभकामनाए दी। उन्होंने असंगठित और भवन निर्माण श्रमिकों को उनके बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ “श्रमिक छात्रवृत्ति योजना” के तहत ₹500 से ₹10000 तक की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए फॉर्म भरने के लिए आवेदन करवाया।
शैंकी ने वार्ड के जनमानस को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे मे जानकारी दी तथा उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ताकि उनके घर के लिए बिजली उन्हें मुफ्त में मिल सके। उन्होंने वार्ड के जनमानस को केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे पीएम आवास योजना, मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान भारत, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताया, फीडबैक लिया और उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
शैंकी ने वार्ड नं. 24 क्षेत्र में वार्डवासियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि आती रहे इसलिए उनके घर पहुंच कर Beneficiary Satyapan App से उनका भौतिक सत्यापन करवाया।
