- शासकीय महतारी वंदन एक्सप्रेस (102 ) से अवैध शराब तस्करी महाराष्ट्र निर्मित शराब के साथ पकड़ाया वाहन
छुरिया थाना व्दारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर भी लग रहा प्रश्न चिन्ह?
छुरिया पुलिस के हत्थे लगा 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देशी दारु व परिवहन में प्रयुक्त सरकारी वाहन
राजनांदगाँव/छुरिया। छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चलित राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा (NAS) 102 टोल फ्री महतारी एक्सप्रेस सेवा जो गर्भवती माता एवं बीमार नवजात शिशुओं के लिए नि:शुल्क सेवा जैसे वाहन को शराब तस्करों व्दारा अवैध शराब परिवहन में 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित शराब पकड़ायी है। जहां एक ओर सरकार सुशासन की बात करते नहीं थकती है वहीं दूसरी ओर आज सरकारी वाहन जो गर्भवती महिलाओं की सेवा के लिये उपलब्ध रहती है उसी वाहन में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही हो वह भी हिन्दुओं के पवित्र त्यौहार नवरात्रि के पावन पर्व पर।
सरकार नवरात्रि पर अवैध शराब बेचने और पिलाने वालों पर ठोस कार्यवाही करने की बात करती है। वहीं छुरिया पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में बोलेरो वाहन का भी कहीं सरकारी संस्था में चलने का कोई जिक्र न होना सवालियां निशान दर्शा दिया है इससे पुलिस विभाग किसे बचाने में लगा हुआ है और क्यों यह समझ से परे है जिससे विश्वसनीय कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है?
आपको बता दें सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार दिन रविवार 28 सितम्बर को 112 के विश्वसनीय सूत्र से मिली जानकारी कि खेडे़पार में किसी अन्य वाहन से महतारी एक्सप्रेस 102 वाहन क्र. CG07CP3015 में शराब कि पेटी भरी जा रही है जिसके चलते मिले सुचना पर 112 पुलिस वाहन बम्हनी चारभांटा पहुंच महतारी एक्सप्रेस पर रेड कार्यवाही कि गई जो लगभग 9.45 बजे के आसपास आ रहे 102 बोलेरो वाहन को रुकवाने पर वाहन में भरे 16 पेटी देशी दारु महाराष्ट्र निर्मित को जप्त किया गया व चालक इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू को मौके से गिरफ्तार किया गया व एक युवक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। हालांकि पुछताछ में पता चल पायेगा कि यह महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब का परिवहन इस सरकारी वाहन पर कबसे किया जा रहा था व किसके कहने पर लाया जा रहा था और कहां छोड़े जाना था यह जांच में स्पष्ट हो पायेगा।
कांग्रेस पूर्व विधायक खुज्जी छन्नी चन्दू साहू को जैसे ही यह बात पता चली वे सीधे पुलिस थाने छुरिया पहुंची और मामले की पतासाजी की। उन्होंने पाया कि महतारी वंदन एक्सप्रेस (102 ) में शराब की तस्करी की जा रही थी। वे सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया पहुंची वहां बीएमओ को नदारद पाया। छन्नी साहू अपने साथियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के सामने धरने पर बैठ गयीं और नारे बाजी करते हुये छ.ग. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कोसने लगी और इस तरह से सरकारी वाहन में अवैध शराब तस्करी को विष्णु भोग बताते हुये नवरात्रि पर्व पर इस तरह का काम करके हिन्दु धर्म की भावनओं को ठेस पहुंचाने पर बहुत कोसा। वैसे भी हमेशा हर समस्या में तत्पर रहने वाली कांग्रेस पूर्व विधायक खुज्जी छन्नी चन्दू साहू अपनी सक्रियता के लिये अलग ही पहचान बना चुकी हैं।
सुरेन्द्र सिंह भाटिय उर्फ रोमी भाटिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के सामने यह स्वीकार किया कि इस तरह से सरकारी वाहन में अवैध शराब की तस्करी होने के पीछे यहां के बीएमओ का हाथ है। इस प्रकार के गलत कार्य करने के लिये बीएमओ छुरिया को दोषी मानता हूं और इस पर कानूनी तौर पर जो भी सजा होगी उसे कराने में उनका पूरा सहयोग रहेगा। वैसे भी देखा जाय तो छुरिया बीएमओ हमेशा लापरवाही भरा कार्य करते रहते हैं। पूर्व में भाजपा सरकार ने इस बीएमओ का तबादला बस्तर करवा दिया था तो यही कांग्रेस सरकार के राज में कोर्ट से स्थगन आदेश लाकर छुरिया में अपना कार्यालय बनाया रखा है।
वर्तमान खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने महतारी वंदन एक्सप्रेस 102 मे महाराष्ट्र निर्मित शराब की 16 पेटी मिलने पर सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि हम रणनीति के तहत इस पर बात करेंगे और विधानसभा में सरकार को घेरेंगे और पूछेंगे कि इस तरह की अनहोनी घटना कैसे हो रही है। इसका जवाब सरकार को देना पड़ेगा। साहू ने अपने साथियों सहित इस होने वाली अनहोेनी घटना से नाराज होकर सरकार को बहुत कोसा और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करने की भी बात कही।
इस मामले में सबसे पहले इस बात की जांच हो कि आज के इस प्रकरण में सबसे पहले इस बात की जांच होनी आवश्यक है कि जब कोई मरीज 102 में फोन लगाता है तो सबसे पहले फोन राजनांदगांव में उठाया जाता है। उसके बाद मरीज की जानकारी लेकर 102 वाहन को उस मरीज के बताये पते पर भेजा जाता है तो आज के इस महतारी वंदन के लिये किस मरीज के द्वारा फोन लगाया गया उस समय के आधार पर उस मरीज के परिजन की पूछताछ कराई जाय और फिर महतारी एक्सप्रेस को लेकर वाहन चालक कितने बजे निकला और मरीज के पास पहुंचा या नहीं या सिर्फ अपने वाहन को अपनी मर्जी से ले जाकर सिर्फ इसमें महाराष्ट्र निर्मित शराब की 16 पेटी परिवाहन करने में लग गया और मौका ए वारदात पर वाहन पकड़ मे आ गया जिससे सारा मामला खुल गया और सरकार की फजीहत हो गई। इसमें गौर करने वाली बात यह भी है कि आज के पहले क्या कभी और भी इस महतारी वंदन एक्सप्रेस से इसी प्रकार से अवैघ शराब की तस्करी की गई थी इन सब बातों को ध्यान मे रखते हुये मामले की गंभीरता पूर्वक जांच होनी चाहिये।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के बीएमओ के दोषी और लावरवाही पूर्ण रवैये से सभी परिचित हैं। तो क्या इस मामले में छुरिया बीएमओ पर कोई ठोस कार्यवाही होगी। बीएमओ के बारे में इतनी शिकायत है तो फिर इस बीएमओं को छुरिया से हटाया क्यों नहीं जा रहा है यह सबकी समझ से परे है। इस अवैध शराब के तस्करी वह भी महतारी वंदन एक्सप्रेस जैसे सरकारी वाहन जो महिलाओं की सेवा के लिये होता है पवित्र नवरात्रि पर्व पर जो घिनौना कार्य बीएमओ द्वारा कराया गया है उसकी सभी कड़े शब्दों में निंदा करते है और बीएमओ छुरिया पर कार्यवाही करने की अनुशंसा करते हैं।
आज के इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के विपिन यादव, राहुल तिवारी, सोनू खान आदि उपस्थित रहे।
