मोहला मानपुर पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव/मोहला। माँ दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में मोहला पुलिस ने खड़गाँव के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण है कि प्रार्थी अभिमन्यू कुमार पिता स्व.कपिल देव शर्मा निवासी वार्ड नं.11 सिद्धार्थ नगर मोहला थाना मोहला जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अनावेदक नरेन्द्र मंडावी पिता स्व. दुरूगू राम मंडावी उम्र 41 निवासी दोरबा, खड़गॉव थाना खड़गॉव द्वारा धर्म हिंसा व्हाट्शॉप ग्रुप में मॉ दुर्गा के बारे में अभद्र टिप्पणी कर व्हाटसअप में फैलाया गया है। रिपोर्ट के बाद पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अं.चौकी वॉय.पी.सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चन्द्रा के नेतृत्व में मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल थाना स्तर पर गठित सोशल मीडिया मॉनिटरिग के अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा तत्काल अनावेदक नरेन्द्र मंडावी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी ने अपने मोबाईल फोन के माध्यम से धर्म हिंसा व्हाट्शॉप ग्रुप में माँ दुर्गा माता के बारे में अपशब्दो का प्रयोग करना स्वीकार करने पर आरोपी नरेन्द्र मंडावी पिता स्व. दुरूगू राम मंडावी उम्र 41 निवासी दोरबा, खड़गॉव के विरूध्द अपराध क्रमांक 88/2025 धारा 298, 299, 353(1)(सी) बीएनएस पंजीबध्द कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी को जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।
