राजनांदगांव जिला भाजपा की कार्यकारिणी घोषित
राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने आज जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह के करीबी भावेश बैद को कोषाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
नवगठित कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करते हुए अनुभव, युवा जोश और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। यह नई कार्यकारिणी संगठन को सशक्त करने, जन-जन तक भाजपा की नीति-रीति पहुँचाने और आने वाले चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पार्टी में उपाध्यक्षगण रोहित चंद्राकर, जागृति यदु, देव कुमारी साहू, किरण बारले , तरुण लहरवानी, जगजीत सिंह भाटिया, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, डिकेश साहू, जिला मंत्रीगण जैसल लाल बंटी, ऋषि देव चौधरी, जैन कुमार मेश्राम, बोधन साहू , मीना पुजेरी, प्रीति ताम्रकार
जिला कोषाध्यक्ष भावेश बैद ,सह कोषाध्यक्ष आकाश चोपड़ा, जिला मीडिया प्रभारी अमर लालवानी, सह मीडिया प्रभारी रवि सिन्हा, रघु शर्मा प्रवक्ता कैलाश शर्मा, राम कुमार गुप्ता कार्यालय मंत्री अतुल रायजादा सह कार्यालय मंत्री मुकेश ध्रुव कार्यालय प्रभारी त्रिगुण टांक, कार्यालय सह प्रभारी अरुण शुक्ला, जिला आई.टी. सेल संयोजक मनीष गोलछा आईटी सेल सहसंयोजक सूर्यकांत शर्मा एवं सोशल मीडिया संयोजक – ईशान शर्मा सहसंयोजक मुकेश शर्मा, देवेंद्र यदु होंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इस नई कार्यकारिणी की टीम संगठन को मजबूत बनाते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पार्टी की योजनाओं और विचारधारा को पहुँचाने का कार्य करेगी।
प्रदेश नेतृत्व ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह टीम राजनांदगांव जिले में भाजपा को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।
