राजनांदगाँव/मोहला। मोहला पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे बडी़ मात्रा में महुआ शराब बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी यशपाल सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चिल्हाटी उप निरीक्षक संजय मेरावी के नेतृत्व में थाना-चिल्हाटी पुलिस द्वारा सुध्घर जन सुरक्षित जिला अभियान के तहत अपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखते हुए अवैध शराब कोचियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज मुखबीर के सूचना के आधार पर आरोपी नवेल सिंह गोटा पिता चमार सिंह उम्र 30 साल और राहुल गोटा पिता लक्ष्मण गोटा उम्र 21 साल दोनों साकिनान मुलेटीपदीकसा थाना कोरची जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) को एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 यू 6259 में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल पर रखे दो जूट बोरा के अंदर 4 पारदर्शी प्लास्टिक पालिथिन झिल्ली में 14-14 लीटर जुमला 56 लीटर कच्ची महुआ शराब, तथा एक हरा एक पीला खाद के प्लास्टिक बोरी में प्रत्येक में पारदर्शी प्लास्टिक पालिथिन झिल्ली के में एक एक पैकेट जिसमें 14-14 लीटर भरी हुई कुल 28 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा एक नीला रंग के पिट्टू बैग के अंदर दो पैकेट पारदर्शी प्लास्टिक पालिथिन झिल्ली में कच्ची महुआ शराब प्रत्येक में 09-09 लीटर कुल 18 लीटर कुल 102 लीटर कीमती 20400/-रूपये को समक्ष गवाहान के शीलबंद किया गया है एवं हीरो स्प्लेडर काला रंग का क्रमांक सीजी 08 यू 6259 को समक्ष गवाहान के विधिवत जप्तकर कब्जा पुलिस लिया गया। मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना आरोपीगण के परिजन को दिया जाकर आरोपीगण को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
