न्यायिक रिमाण्ड पर आरोपी को भेजा गया जेल
राजनांदगाँव। चिखली पुलिस ने एक 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मासूम से दुष्कर्म के आरोपी भावेश समरित को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को प्रार्थिया द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिग लड़की सै भावेश समरित द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है। रिपोर्ट पर धारा 65(2) बीएनएस, 4,5(एम),6 पाक्सो एक्ट का अपराध कायम कर मामला गंभीर अति संवेदनशील प्रकृति का होने से मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में तत्काल चिखली चौकी प्रभारी द्वारा स्टाफ के साथ आरोपी का पतासाजी कर आरोपी भावेश कुमार समरित उर्फ कुक्कू पिता स्व. गणेश कुमार समरित उम्र 19 साल साकिन बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं. 2 पुलिस चौकी चिखली को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया।
आरोपी भावेश समरितको गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। बाद आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, प्रधान आरक्षक अरूण कुमार नेताम, आरक्षक आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, नागेश्वर साहू, महिला आरक्षक रेणुका राजपूत एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
