कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव। कोतवाली पुलिस ने आबकारी एक्ट और मारपीट के मामले में 9 फरार गिरफ्तार वारंटी को गिरफ्तार किया है। आज थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर वारंटियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है। सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर वारंटियों की पतासाजी की गई। पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए सभी वारंटियों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार गिरफ्तार वारंटी प्रवीण बघेल उर्फ कुडही पिता स्व.ज्ञान सिंग उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 48, प्रभात नगर थाना बसंतपुर, राजेश उर्फ गोलू पिता राजकुमार साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी अटल आवास बैगापारा लखोली, थाना कोतवाली, जगेश्वर उर्फ लाला पिता झगरू राम साहू उम्र 27 वर्ष, निवासी कन्हारपुरी वार्ड नं0 34 राजनांदगांव थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव, पीयूष रामटेके पिता जितेन्द्र रामटेके उम्र 19 वर्ष, निवासी बख्तावर चाल, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.), शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली पिता रिखी राम उम्र 25 वर्ष निवासी शंकर पुर चिखली थाना कोतवाली राजनानंदगाँव और 34 (2), 34 (1) आबकारी एक्ट के फरार गिरफ्तार वारंटी गौतम सिन्हा पिता स्व. नेहरू सिन्हा उम्र 22 वर्ष, निवासी सेठी नगर वार्ड नं 36 थाना कोतवाली, शिवा सिन्हा पिता इन्दल सिन्हा उम्र 23 वर्ष, निवासी अटल आवास लखोली ए-ब्लॉक, थाना कोतवाली, तरूण तिवारी उर्फ राजा पिता सूर्यप्रताप उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 26 महामाईपारा थाना कोतवाली के पिछे थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव, निरज सोनकर पिता जग्गू सोनकर उम्र 20 वर्ष, निवासी कन्हारपुरी थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव जिला राजनांदगांव (छ.ग.) को दबिस देकर गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अफ़ज़ल, चंद्रशेखर, आरक्षक खिलावन, प्रदीप, प्रियांश, श्रीनिवास, बिरंची, नामदेव, महिला आरक्षक माहेश्वरी राधिका की सराहनीय योगदान रहा।
