सोमनी पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव। नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को सोमनी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और नाबालिग बालिका को बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को स्कुल जाते समय ग्राम ककरेल निवासी प्रवीण गेण्ड्रे उर्फ बिट्टू अपने मोटर सायकल में बहला फुसलाकर बैठाकर कही भगाकर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 251/2025 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर मामला होने से मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण नामदेव के नेतृत्व में थाना सोमनी पुलिस का तत्काल टीम गठित कर अपहृत बालिका का अपहृत होने के संबंध में सूचना जिला के सभी थाना, चौकी एवं आरपीएफ को दिया गया त्वरित कार्यवाही करते हुए अपृहत बालिका की पता में रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव में एक ट्रेन से उतरते दौरान बालिका को आरोपी के पास से दस्तयाब किया गया। अपहृत बालिका से पूछताछ कर कथन लिया गया जिसमें आरोपी द्वारा घटना कारित करना पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाही करते हुए पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया गया एवं बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोमानी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, आरपीएफ राजनंदगांव निरीक्षक तरुणा साहू एवं उनकी टीम, सउनि आर राजू, महिला प्रधान आरक्षक राजश्री सिंह, आरक्षक दिनेश वर्मा, मनोज ठाकुर, ममता टोप्पो का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा।
