कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा रीति नीति व सिद्धांतों को समझने वालों को पार्टी दे रही प्रवक्ता बनने का अवसर
राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश भर में नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा को समझने वाले लोगों, पार्टी की रीति नीति एवं सिद्धांतों को समझने वाले कांग्रेस के मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने वाले सभी को कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता बनने का अवसर प्रदान करने जा रही है। मुख्यतः स्पष्ट सोच व त्वरित प्रतिक्रिया देना सदृढ़ भाषाई तथा संचार कौशल होना इतिहास का समुचित ज्ञान होना मीडिया में सहज उपस्थिति, राजनीतिक जागरूकता आदि आवश्यक है। उक्त प्रक्रिया हेतु छत्तीसगढ़ में भी जिलेवार प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा को मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रियंक जैन, मनीष साहू, परमानंद वर्मा, लिलेश पटेल, विनोद बमभोले और संदीप सोनी को जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति पर अभिमन्यु मिश्रा सहित सभी ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, संभाग प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा आदि सभी कांग्रेस नेताओं का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया है ।
