राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी बच्चों की की काउंसलिंग
राजनांदगाँव। जीई रोड पर मस्ती करते बच्चों का मामला अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। नेशनल हाईवे में कई वाहनों में दरवाजे से आधा शरीर बाहर कर और रूफ टाप से बाहर निकलकर मस्ती करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। साथ ही सभी नाबालिग बच्चों को पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने अपने कार्यालय में बुलाकर समझाईश दी है।
बसंतपुर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कर आज संबंधित सभी गाड़ी मालिकों को चिन्हित कर वाहनों को थाने लाया जहां उन्हें खड़ा कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसम्बर 2025 को सोशल मीडिया में विडियों वायरल हुआ था जिसे देखने पर वाहन क्रेटा क्रमांक सी.जी. 04/क्यू0जे0/9800, जीप्सी क्रमांक आर0जे0/141/सी/1151, जीप्सी क्रमांक पी0बी0 47/डी./6347, स्कार्पियों क्रमांक सी.जी./04/पी.सी./6347, क्रेटा क्रमांक सी.जी./08/ए.एम./5001 और कार क्रमांक सी.जी./04/एच.क्यू./2762 के चालको द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन करते हुए लोक मार्ग पर वाहन को उतावलेपन में चलाया जा रहा था। वाहन में बैठे कुछ नाबालिग बच्चे वाहन के अंदर व बाहर डॉस कर रहे थे। इस प्रकार वाहन चालकों एव वाहन मालिकों द्वारा नाबालिक बच्चों को बैठाकर लापरवाही पूर्वक व खतरनाक ढंग से वाहन चालन किया जा रहा था। इससे आम लोगो की जान को खतरे में डालना पाये जाने से वाहन चालकों के विरूद्व थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 611/2025 धारा 281, 285 भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 182(1)(क) के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के दिशा निर्देश पर निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर एवं यातायात निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में पांच वाहनों के मालिकों और चालकों को पकडा़ गया। पूछताछ में सभी ने जुर्म करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को जब्त किया और वाहन चालकों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया। प्रकरण में अन्य 1 वाहन चालक की गिरफ्तारी शेष है।
नाबालिग बच्चों और परिजनों को दी गई समझाईश
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने नाबालिग बच्चों की काउंसलिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पृथक से की। उन्होंने बच्चों को एक ज़िम्मेदार नागरिक की सिविक रेस्पोंसिबिलिटी निभाने हेतु तथा भविष्य ऐसे घटना दूबारा ना करने हेतु समझाइश भी दी। अभिभावकों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा तथा दुर्घटना की आशंकाओं के बारे में अवगत कराया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति ना करने की सख्त हिदायत दी गई।
राजनांदगांव पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी प्रकार का नियम विरुद्ध वाहन संचालन या जोखिमपूर्ण गतिविधि संज्ञान में आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके। भविष्य में भी ऐसे जनसहयोग की अपेक्षा रखते हुए राजनंदगांव पुलिस ने उन सभी का धन्यवाद दिया है जिनके माध्यम से ये वीडियो पुलिस के संज्ञान में लाया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, निरीक्षक नवरतन कश्यप यातायात प्रभारी, उप निरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक कपिल श्रीवास्तव, कुश बघेल, प्रवीण मेश्राम, राजेश बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
