नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। बिहार में इस बार दो चरण में 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव तारीखों का ऐलान करने के साथ ही बिहार की मतदाता सूची भी जारी कर दी है। बिहार में कुल 243 सीटें हैं जिनमें सामान्य सीट 203 हैं। एसटी सीट 2 और एससी सीट 38 हैं। कुल मतदाता 7.42 करोड़ हैं। बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 4 लाख हैं। 100 साल पूरे कर चुके मतदाता 14 हजार हैं और पहली बार वोट करने वाले मतदाता 14 लाख हैं। वोटरों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 3.92 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 3.50 करोड़ हैं। ट्रांसजेडर्स मतदाताओं की संख्या 1725 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 7.2 लाख हैं।
बिहार में 85 साल उम्र के मतदाताओं की संख्या 4.04 लाख हैं। सेवारत मतदाओं की संख्या 1.63 लाख और 20-29 साल उम्र के मतदाताओं की संख्या 1.63 करोड़ हैं।
चुनाव में 500 कंपनी केन्द्रीय अर्धसैनिक बल तैनात तैनात की जाएंगी। बिहार में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अधर्सैनिक बलों को तैनात किया गया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय अधर्सैनिक बलों की फिलहाल 500 कंपनियों को तैनात किया गया है। केंद्रीय बलों की अधिकांश कंपनियां बिहार में पहुंच चुकी हैं। अब इन्हें लोकल पुलिस प्रशासन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। निष्पक्ष चुनाव की गारंटी देने के लिए केंद्रीय बलों के जो 50,000 जवान बिहार पहुंचे हैं, उनमें सीआरपीएफ की वे 71 कंपनियां भी शामिल हैं, जिन्हें विशेष तौर पर जम्मू-कश्मीर से बुलाया गया है। चुनावी ड्यूटी पर मोर्चा संभालने वाले केंद्रीय अधर्सैनिक बलों में बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी भी शामिल हैं।
