हायर सेकंडरी स्कूल जंगलपुर की कुमकुम बनारस में आयोजित स्पर्धा में लेंगी हिस्सा
राजनांदगाँव। शहीद पूर्णानंद साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जंगलपुर की छात्रा कुमकुम पिता राधेलाल साहू का चयन राष्ट्रीय शालेय तीरंदाजी क्रीडा़ प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संस्था के प्राचार्य पूनाराम यादव ने बताया कि व्यायाम शिक्षक मनीष कुमार पांडेय, तीरंदाजी प्रशिक्षक राहुल साहू और भोपेंद्र सिन्हा के मार्गदर्शन में उक्त छात्रा ने कोंडागांव में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में अंडर -14 आयु वर्ग में प्रथम स्थान अर्जित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
कुमकुम की इस शानदार उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल गौतम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएल पात्रे, प्राचार्य पूनाराम यादव, जनपद उपाध्यक्ष मनीष साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जंगलपुर सरपंच भूपेंद्र कुमार साहू, उप सरपंच देवनारायण साहू, रामपुर सरपंच यतीश सिन्हा, शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, सदस्यगण तथा शाला के व्याख्याता बीएल साहू, क्षिप्रा चंदेल, भारती साहू, सुरेश कुमार साहू, बिंदु तिवारी, मीनाक्षी सांडेकर, पूर्णिमा साहू, ज्योति वैष्णव, प्रीति नागेश्वर, नमिता गौतम, अंजना साहू, ज्योति प्रभा साव, खिलेश्वरी देवांगन, अजहर इकबाल, उमाशंकर साहू, शुभेन्द्र कुमार शर्मा, कमलेश साहू, वेंकटेश कीरेंद्र, अशोक निर्मलकर आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।