सोमनी पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव। ग्राम देवादा स्थित पॉलीहाउस के अंदर स्टोर रूम के पास रखे वेंटीलेशन फेन में से 2 नग वेंटीलेशन फेन की चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई दो वैंटिलेशन फैन को बरामद किया गया है।
सोमनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव द्वारा संदेही संतोष रावटे को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पॉलीहाउस देवादा से 2 नग वेंटीलेशन फेन को चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी संतोष रावटे पिता स्व. राधेलाल रावटे उम्र 31 साल निवासी ग्राम छिनगांव थाना डौण्डी जिला बालोद हाल पता – ग्राम पुलगांव के कब्जे से जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 303(2) बीएनएस का घटित करना पाये जाने पर आरेपी संतोष रावटे को गिरफतार कर मानीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्यवाही में उनि प्रमोद श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत, डूलेश्वर साहू, आरक्षक लीलाराम साहू, गुलाब चंद्राकर का सराहनीय योगदान रहा।
