दो आरोपी हो चुके पूर्व में गिरफ्तार
राजनांदगाँव। बैंक में खाता खुलवाने और शासकीय योजनाओं में लाभ होने का झांसा देने वाले तीसरे आरोपी गणेश उर्फ शिव देवांगन पिता स्व. सुभाष देवांगन उम्र 25 वर्ष साकिन कलारपारा जयस्तंभ चौक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी देवलाल साहू पिता मंशाराम साहू उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम गठुला द्वारा जनवरी 2024 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गणपति मेडिकल वाले का लड़का विनायक साहू निवासी चिखली द्वारा शासकीय योजनाओं के बारे में बताते हुए उसका व उसकी पत्नि पूर्णिमा साहू को ममता नगर स्थित केनरा बैंक ले जाकर खाता खुलवाया गया एवं खाता खुलने के बाद दोनों खाता को विनायक साहू अपने पास रख लिया और बाद में एटीएम को भी रख लिया और 2000 रूपये दिया। पासबुक एवं एटीएम को मांगने पर खाता को आटोमैटिक बंद हो जायेगा बोलकर नहीं दिया। कुछ दिन बाद केनरा बैंक का मैनेजर और बैंगलोर के एक अधिकारी आये और बताए कि आपके बैंक खाता नंबर में करोड़ों रूपये का लेनदेन हुआ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 60/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना के दौरान प्रकरण में विनायक साहू पिता जयंती साहू उम्र 18 वर्ष 11 माह साकिन गणपति मेडिकल चिखली और शहबाज खान पिता सराउद्दीन खान उम्र 26 वर्ष साकिन आरके नगर जीवन हाईट कॉलोनी रूम नं. 604 थाना बसंतपुर को जनवरी 2024 में ही गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश चालान पेश किया गया था।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं एएसपी राहुल देव शर्मा व सीएसपी वैशाली जैन के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपी गणेश उर्फ शिव देवांगन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करने पर 4 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया। आरोपी करीब 2 साल से फरार चल रहा था।
इस कार्रवाई मेंं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्रधान आरक्षक जी सिरिल, आरक्षक रंजित चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, श्रीनिवास राव एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।
