राजनांदगाँव। रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राजनांदगांव पुलिस द्वारा साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध एवं यातायात व नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन पूरे जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। थाना बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, छुरिया, बोरतलाव, डोंगरगांव, घुमका, पुलिस चौकी सुरगी तुमडीबोड पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के दौरान ऑनलाइन फ्रॉड, फेक कॉल, फिशिंग लिंक, लोन ऐप, सोशल मीडिया ठगी आदि के संबंध में जानकारी दी जा रही है। लोगों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी (ओटीपी पासवर्ड, बैंक विवरण) किसी को साझा न करें।
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मित्रता करने एवं निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी जा रही है। साथ ही व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, फेसबुक में टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करने एवं समय-समय पर पासवर्ड बदलने की आवश्यकता बताई जा रही है। ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में सूचना देने के लिए कहा गया जा रहा है।
पुलिस द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को अपने अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। यातायात के संबंध में आम नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, नाबालिग ड्राइविंग एवं मोबाइल के उपयोग से बचने के बारे में समझाया गया।
अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा अथर्व एकेडमी राजनांदगांव के छात्र/छात्राओं को, ग्राम बाकल के ग्रामीणों को, थाना लालबाग पुलिस द्वारा ग्राम कोटरासरार के ग्रामीणों को, थाना सोमनी पुलिस द्वारा कॉल सेंटर में, सोमानी बाजार चौक, थाना छुरिया पुलिस द्वारा ग्राम भोलापुर, थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा कुमर्ददा, थाना घुमका पुलिस द्वारा गोपालपुर, थाना गेंदाटोला पुलिस द्वारा बेलरगोंदी, थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा ग्राम बोरतलाव, पुलिस चौकी सुरगी, पुलिस द्वारा बिल टिकरी, भोथीपार, पुलिस चौकी तुमड़ीबोड पुलिस द्वारा अलीखुटा एवं आरगांव, चिचोला पुलिस द्वारा झंडातलाव के ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया।
