बागनदी पुलिस की कार्रवाई
राजनांदगाँव। बागनदी पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में 8 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ कूटरचित दस्तावेज को असली बताकर कूटरचित दस्तावेज में नाम बदलकर स्वयं का फोटो लगाकर रजिस्ट्री कराया था। अंगुल निशान के परीक्षण से आरोपी की पहचान के बाद आरोपी मानसिंग देवांगन पिता स्व. बिसौहा देवांगन उम्र 50 साल निवासी रामाटोला थाना डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 10 मई 2017 को प्रार्थी देवेन्द्र जैन पिता शान्ति लाल जैन उम्र 52 साल निवासी सदर बाजार रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम कारूटोला के प.ह.नं. 29 रा.नि.म. लालबहादुर नगर स्थित 202, 188, 34, 17, 208, 438, 441, 451, 473, 477 छोटे झाड़ के जंगल खसरा नंबर 206, 461, 501, 135, 209, 19, 40, 335 बडे़ झाड़ का जंगल खसरा नंबर 443 घासमद खसरा नंबर 448 पहाड़मद की जमीन को प्रार्थी के जानकारी के बगैर आरोपी बी.बी. सिंग पिता सूर्यभान सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी न्यू राजेन्द्र नगर मेडिसाईन हास्पिटल रोड शुभम विलास के पीछे रायपुर अपने अन्य साथी अरूण कुमार, गौतम साखरे, ढेलू राम, हरजिन्दर सिंह भाटिया तत्कालिन पटवारी अवध राम सोनी के साथ मिलकर छल पूर्वक बेईमानी कर कूटरचना कर कूटरचित दस्तावेज को असली रूप में अभिलेख को कपटपूर्वक उपयोग में लाकर उक्त भूमि को रजिस्ट्री करवाकर अन्य को बिक्री कर अवैध लाभ अर्जन किया है। रिपोर्ट पर थाना बागनदी में अपराध क्रमांक 13/2017 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया था।
मामले के आरोपी अरूण कुमार साहू पिता दीपक साहू निवासी चिचोला का पता तलाश करने पर उक्त नाम का व्यक्ति ग्राम चिचोला एवं आसपास के गांव में नहीं होना पता चलने पर दस्तावेज में चस्पा फोटो का तस्दीक कराने पर उक्त फोटो मानसिंग देवांगन पिता स्व. बिसौहा देवांगन उम्र 50 साल निवासी रामाटोला थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव का होना पता चलने से विवादग्रस्त अंगूठा निशान का परीक्षण अंगुल चिन्ह शाखा पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से कराने पर उक्त विवादग्रस्त अंगूठा का निशान आरोपी मानसिंग देवांगन का होना परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर आरोपी मानसिंग देवांगन को आज 24 अक्टूबर 2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश कर जेल दाखिला किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बागनदी निरीक्षक ढालसिंह साहू, सउनि. भागवत प्रसाद धु्र्वे, आर. टाकेश्वर पटेल, श्रीकांत धृतलहरे एवं भूपेन्द्र तुमरेकी का कार्य सराहनीय रहा।
