देश भर मे नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस नवरात्रि दर्शन कीजिए देवी के उस प्रसिद्ध अद्भूत मंदिर के जो अपने तीन विशेष कारणों से पूरे देश भर मे प्रसिद्ध है। इन्ही तीन विशेषताओं के कारण कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के श्रद्धालु यहाँ दर्शन और मनोकामना पूरी करने के लिए आते हैं। छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक ज्योति प्रज्ज्वलित होने वाले मंदिरों मे से एक महासमुंद जिले के घुँचापाली चंडी पहाड़ी पर स्थित माता चण्डी मंदिर में विदेश से भी ज्योति प्रज्ज्वलित कराई गई हैं। भालूओं के आगमन के लिए दुनिया भर में चर्चित चंडी माता मंदिर में इस बार बड़ी संख्या में वन विभाग का दल सुरक्षा के लिए लगाया गया है। दुनियाभर में एकमात्र दक्षिणमुखी स्वयं प्रगट श्री चंडी माता जी की मूर्ति को पूजा, अनुष्ठान एवं मनोकामना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। घुँचापाली बागबाहरा के चंडी पहाड़ी से खास ग्राउंड रिपोर्ट
।
