राजनांदगाँव। नगर निगम राजनांदगांव द्वारा नवरात्रि पर्व समाप्त होने के उपरांत दुर्गा माता मूर्ति विसर्जन के लिए मोहारा शिवनाथ नदी के पास स्वच्छ विसर्जन कुंड का निर्माण किया गया है। पूजा उपरांत निकलने वाले पूजा सामग्री को भी अलग से रखने के लिए पीट का निर्माण किया गया है ताकि मूर्तियों का विसर्जन अच्छे से किया जा सके व किसी भी प्रकार से शहर के तालाब प्रदूषित न हो।
