राजनांदगांव। “कुछ हुनर जिंदगी बदल देते हैं…!!” इस टैग लाइन को लेकर संस्कारधानी राजनांदगांव में नगर की ख्याति प्राप्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सृजन सामाजिक संस्था द्वारा विभिन्न विधाओं को लेकर डेव्हलपमेंट स्टूडियो के नाम से एकेडमी की शुरुआत आनंद विहार कॉलोनी ममता नगर में की जा रही है।
ज्ञातव्य है कि सृजन सामाजिक संस्था विगत पच्चीस वर्षों से ना सिर्फ राजनांदगांव बल्कि पूरे प्रदेश में सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था के संचालक और वरिष्ठ रंगकर्मी शरद श्रीवास्तव ने बताया कि नगर में ये पहली एकेडमी होगी जहाँ एक ही छत के नीचे विभिन्न विधाओं का समावेश होगा।
डेव्हलपमेंट स्टूडियो में नृत्य, गायन, जुम्बा, कराटे, योग, वाद्ययंत्र, चित्रकला, आर्ट व क्राफ्ट, हैण्ड राइटिंग, अभिनय एवं रंगकर्म सहित विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस संस्थान को शैल साहू, सुप्रिया मैम, स्वाति मैम, आशीष श्रीवास्तव सर, सतीश सर, चिंतामणी सर, सपना मैम, अक्षय केहरी, सोनू मेश्राम, राजेश मेश्राम, रागिनी मैम, प्रशांत कुशवाहा, अतुल सर, रोशन रामटेक, रोशन शेंडे, आमोद सर, विपिन ठाकुर, योगेश टुक्का सहित अनेक वरिष्ठ कलाकारों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। सभी प्रकार के सुविधाओं और उपकरणों से सुसज्जित इस एकेडमी का शुभारंभ 24 मई 2024 को किया जाना है, जो कि नगर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
