डोंगरगाँव। 
शिव महापुराण सुनने कोकपुर में राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय जी के मुखार वृंद से ग्राम कोकपुर में श्री शिव महापुराण कथा सुनने जन सैलाब उमड़ रहा है।
देव आदि देव महादेव के आशीर्वाद से स्व. ललित श्रीवास्तव की स्मृति में श्रीमती दीपा श्रीवास्तव द्वारा ग्राम कोकपुर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में आसपास के गाँव से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के गौरव माटी पुत्र और राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय जी को सुनने पहुँच रहे हैं। आज पाण्डेय जी अपने सुप्रसिद्ध पचरा का पाठ करेंगे। मुख्य यजमान श्रीमती जय लक्ष्मी लक्की श्रीवास्तव ने बताया कि श्री शिव महापुराण को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। मौसम के बदलाव और भक्तजनों की बढ़ती संख्या को देखते हुये कथा वाचन के समय में फेरबदल कर दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कर दिया गया है।
संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन में ग्राम पंचायत कोकपुर के समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
