राजनांदगाँव: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 वीं कक्षा की परीक्षा ममता नगर राजनांदगाँव निवासी यथार्थ श्रीवास्तव ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की।
यथार्थ प्रारम्भ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। जनपद पंचायत में बीपीएम के पद पर कार्यरत सुशील (राजन ) श्रीवास्तव और शिक्षिका शिवानी श्रीवास्तव के पुत्र यथार्थ इस सफलता का श्रेय अपने बड़े पापा बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शरद श्रीवास्तव को देते हैं। यथार्थ की इस सफलता पर परिजनों और मित्रों ने बधाई दी है।
